उम्मेद सिंह करीरी |
बैठक में परिषद् के भविष्य के संदर्भ में चर्चा करते हुए संगठित कर नया रूप देने पर विचार विमर्श करते हुए परिषद् की सामाजिक सक्रियता बढ़ाने तय किया गया| साथ संगठन के उद्देश्य क्षत्रिय समाज में प्रसारित कर निस्वार्थ भाव सामाजिक कार्य करने हेतु सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया|
बैठक में संगठन की सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढाने हेतु बेबाक वक्ता और सामाजिक कार्यों में हर वक्त अग्रणी रहने वाले झुझारू सामाजिक कर्ता उम्मेद सिंह करीरी को सर्व सम्मति से संगठन का प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा अन्य पदों हेतु आगामी तीन माह में निर्वाचन द्वारा चयन किया जाना प्रस्तावित किया गया| साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया|